Breaking News

दो संसदों से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश की सत्ता तक दो बार पहुँच कर भाजपा ने बढ़ाया देश का गौरव: सुरेश महाजन

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी मनाएगी अपना 42वां स्थापना दिवस।

अमृतसर,5 अप्रैल ( राजन ): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस है और इस स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्त्ता 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न सेवा कार्यों के रूप में मनाएंगे। सुरेश महाजन ने कहा कि दो संसदों से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश की सत्ता तक दो बार पहुँच कर भाजपा ने देश का गौरव बढ़ाया।सुरेश महाजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसी परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं चलता। यहाँ कोई भी कार्यकर्त्ता अपनी कार्यकुशलता से किसी भी पद तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवारवाद का बोलबाला किसी भी देश की राजनीति को बर्बाद करने के एक निश्चित मार्ग के रूप में देखा जाता है। लेकिन भारतीय राजनीति के लिए यह आश्वस्त करने वाली बात है कि जहां अन्य राजनीतिक दलों में परिवारवाद का बोलबाला है, वहां भारतीय जनता पार्टी में इसके लिए कोई जगह नहीं है। चार दशक पहले, भाजपा के केवल दो संसदों को ही देश की संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। आज यह देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह न केवल देश की सेवा कर रही है बल्कि विश्व में आज हर भारतीय का गर्व से सिर ऊँचा हुआ है।

About amritsar news

Check Also

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *