Breaking News

बेहतरीन सेवा निभा पंडित राकेश शर्मा हुए सेवानिवृत्त

अमृतसर,28 मई  (राजन) : जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में कार्यरत रहे आप्थेलेमिक आफिसर पंडित  राकेश शर्मा बेहतरीन सेवा निभा कर सेवानिवृत्त हो गए। पंडित राकेश शर्मा ने सदैव सेहत सेवाओं और अपने साथियों के हक में आवाज उठाई। उनकी सेवानिवृत्ति पर स्टाफ ने विदाई पार्टी दी। राकेश शर्मा कुशल आप्थेलेमिक आफिसर के साथ—साथ इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं।इस मौके पर सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. चंद्रमोहन ने कहा कि राकेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में नेत्र रोगियों के लिए हजारों मेडिकल कैंप लगवाए। रात दस बजे तक अस्पताल में काम करते थे और रात को ही अगले दिन आपरेशन की तैयारी करके जाते रहे। वह डिस्ट्रिक्ट ब्लाइंडनेस सोसायटी के इंचार्ज भी रहे। राकेश शर्मा एकमात्र ऐसे आप्थेलेमिक आफिसर हैं जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर सरकार के विरुद्ध  बगावत की। अपनी नौकरी दांव पर रखकर सिविल अस्पताल के 16 डिसमिस कर्मचारियों का बहाल करवाया। कोरोना काल में मरीजों की सेवा करते हुए राकेश शर्मा व उनका पूरा परिवार इस वायरस की चपेट में आ गया। फिर भी वह अपना काम करते रहे। पंडित राकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया । इस अवसर पर एसएमओ डा. राजू चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शालू अग्रवाल, डा. मोना, डा. गुनीत, जसविदर सिंह, सुरिदर शर्मा, कुलदीप संग, बिक्रम जीत, सुमित, शविदर केआर उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) द्वारा 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *