Breaking News

कैनेडी एवेन्यू निर्माणाधीन होटल पर अब होगी कार्रवाई,जवाब सुनने के लिए मालिकों  को बुलाया 7 अक्टूबर को

निर्माणाधीन बने होटल का दृश्य

अमृतसर, 5 अक्टूबर(राजन): कैनेडी एवेन्यू स्थित निर्माणाधीन होटल जिसको लेकर लोकल बॉडी विभाग द्वारा एमटीपी आईपीएस रंधावा को डिसमिस किया है। उस निर्माणाधीन होटल  पर अब कार्रवाई होने जा रही है।  पिछले 3 वर्षों से इस होटल पर किसी द्वारा भी कोई भी कार्रवाई नहीं  की गई। विभाग मात्र नोटिस ही निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चिपका कर वापस आता  जाता रहा है। निर्माणाधीन होटल  के संबंध में होटल  बनाने वालो  द्वारा निचली अदालत में केस भी दायर किया हुआ था। निचली अदालत द्वारा होटल  निर्माण करने वालो   की सुनवाई करने के लिए नगर निगम  को  आदेश जारी किए थे।  जबकि 3 वर्ष का समय बीत जाने के उपरांत भी निचली अदालत द्वारा जारी किए गए आदेशों की कॉपी फाइलों में ही सिमटी रही। इसी बीच अवैध रूप से बनी बिल्डिंगों की पंजाब  सरकार द्वारा ओटीएस स्कीम  भी जारी की गई थी।  निर्माणाधीन होटल मालिकों द्वारा भी ओटीएस स्कीम का लाभ उठाने के लिए एमटीपी विभाग  को अप्लाई किया हुआ था।  इस पर भी कोई अमल नहीं हुआ।  पिछले कई महीनों से ओ टी एस स्कीम भी  समाप्त हो चुकी है।
सुनवाई के उपरांत  करेंगे कार्रवाई: :नरेंद्र शर्मा

नरेंद्र शर्मा

एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस निर्माणाधीन होटल के मालिकों को 7 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।  सुनवाई के उपरांत अवैध निर्माणाधीन होटल पर कानून और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने बताया कि निचली अदालत के  आदेशानुसार निर्माणाधीन होटल के मालिकों से  सुनवाई करने के लिए कहां गया है।  उन्होंने बताया कि   विशेषकर यही सुना जाएगा कि इतने बड़े स्तर पर अवैध निर्माण कैसे हो गया। उन्होंने बताया कि निचली अदालत द्वारा किसी तरह का स्टे आडर  जारी नहीं किया हुआ है।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *