Breaking News

पुलिस हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपियों  के पाकिस्तानी लिंक को खंगालने में जुटी

अमृतसर,18 नवंबर (राजन): पुलिस हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए फिरोजपुर के बारेके निवासी प्रकाश सिंह और गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह के पाकिस्तानी लिंक को खंगालने में जुटी है। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के लिए फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं। इनके मोबाइलों की काल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि पुलिस के हाथ आई कार प्रकाश सिंह के नाम पर थी । प्रकाश सिंह के नाम पर 8 किल्ले जमीन है और उसने कुछ समय पहले ही कार खरीदी थी। यह पैसा उसके पास कहां से आया, इसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ उसके, पत्नी व रिश्तेदारों के बैंक एकाउंट भी पुलिस द्वारा देखे जा रहे हैं। इनमें हुए हर संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी पुलिस जुटाएगी।

पाकिस्तानी का है हैंड ग्रेनेड

पुलिस ने प्रकाश और अंग्रेज से जो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं, उनका संबंध पाकिस्तान से है। उसका प्रयोग पाकिस्तानी आर्मी करती है। स्पष्ट है कि यह हैंड ग्रेनेड भी पाकिस्तान से ही ड्रोन के माध्यम से पंजाब में डिलीवर हुआ है। फिरोजपुर भी बॉर्डर एरिया है। जिसके बाद पुलिस हैंड ग्रेनेड के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी की छानबीन में भी जुट गई है।

फोन फोरेंसिक को भेजा

पुलिस ने फिलहाल दोनों के मोबाइलों को जांच के लिए फोरेंसिक को भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी वॉट्स एप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्करों, खालिस्तानी समर्थकोंऔर आई एस आई एजेंट के संपर्क में थे। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने दोनों के नशेड़ी होने का ही फायदा उठाया है। इन दोनों के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से संबंध मोबाइल से ही साफ हो सकते हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *