Breaking News

दूषित पेयजल आने की शिकायत मिलने पर खुद निगम कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र में गए

मौके पर जांच करते हुए कुमार सौरभ राज, हरदीप सिंह व अन्य अधिकारी  

अमृतसर,18 नवंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज को वार्ड नंबर 51 में दूषित पेयजल आने की शिकायत मिली। जिस पर आज निगम कमिश्नर  कुमार सौरभ राज, ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह और ओएंडएम सेल के  अधिकारियों के साथ कश्मीर एवेन्यू, विजय नगर गली नंबर 1, 2, 3 क्षेत्र में गए।

मौके पर जांच करते हुए कुमार सौरभ राज, हरदीप सिंह व अन्य अधिकारी  

वहां पर मौजूद एक्स काउंसलर डॉ रेनू गोयल और क्षेत्र निवासियों से मिले। घरों से पानी लेकर भी देखा गया। इसके साथ साथ क्षेत्र में पड़ते ट्यूवबेल, वाटर सप्लाई पाइप और सीवरेज की भी जांच की गई। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इन क्षेत्रों से पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाई जाए। अगर कहीं भी दूषित पेयजल आता है, तो तुरंत उसे ठीक करवाया जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *