Breaking News

भारत जोड़ों यात्रा अंबाला से अमृतसर पहुंची  ;  राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर,10 जनवरी (राजन): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंच गई हैं। यहां उन्होंने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे ।

प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें दरबार साहिबके बारे में जानकारी दी। दरबार साहिब परिसर  में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े।

11 जनवरी  से यात्रा शुरू होगी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस पर 17 अगस्त को अमृतसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 14 अगस्त(राजन):  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *