Breaking News

अमृतपाल सिंह के सुरक्षा घेरे में तैनात दो साथियों के हथियार लाइसेंस रद्द

अमृतसर,11मार्च (राजन)वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के साथियों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई की है। पंजाब सरकार के कहने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमृतपाल सिंह के सुरक्षा घेरे में तैनात दो साथियों के हथियार लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इनमें से एक साथी वरिंदर सिंह का लाइसेंस सांभा से बना हुआ था।पंजाब पुलिस की रिक्वेस्ट के बाद जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वरिंदर के लाइसेंस की जांच शुरू की तो पता चला कि वे लाइसेंस 2013 में बना था। उसकी वैलिडिटी 2017 तक थी। उसके बाद उस लाइसेंस को रिन्यू ही नहीं किया गया। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वरिंदर सिंह के लाइसेंस को ही रद्द कर दिया है। इसके बाद अब वह चाह कर भी अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं करवा पाएगा।

तलविंदर का लाइसेंस भी रद्द

वहीं अमृतपाल सिंह के अन्य साथी तलविंदर सिंह का लाइसेंस भी रद्द करने की सूचना प्राप्त हुई है। शुरुआती सूचना है कि अमृतपाल सिंह के दोनों साथी पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात थे। तभी उनके यह लाइसेंस बने थे, लेकिन अब पंजाब सरकार के कहने पर इन लाइसेंसों को रद्द कर दिया गया है।

पंजाब सरकार भी एक्शन में

इसके साथ ही पंजाब सरकार भी एक्शन में हैं। पंजाब सरकार जी-20 शिखर  सम्मेलन के इंतजार में है। 21 मार्च के बाद पंजाब सरकार भी अमृतपाल सिंह के करीबियों के खिलाफ एक्शन ले सकती है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिन गुरुवार.को अमृतपाल सिंह के एक साथी यूके निवासी गुरिंदरपाल सिंह को भी अमृतसर एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया था। गुरिंदरपाल पर सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों की नुमाइश करने के आरोप थे। एनआरआई होने के चलते पुलिस ने उसके खिलाफ एलओसी जारी कर रखी थी। जिसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर उसे डिटेन कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जमानत दे दी थी, लेकिन वह केस के कारण अब यूके नहीं जा पाएगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

ट्रक से कुचल कर बेटे की मौत: पिता घायल

सड़क पर पड़ी मृतक की डेड बॉडी। अमृतसर, 26 जुलाई: दोपहर के समय एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *