
अमृतसर,13 मार्च (राजन):भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को आज भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। हाईकोर्ट ने आरोपी एआईजी आशीष कपूर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई की। लेकिन इस दौरान एक पीड़िता के वकील द्वारा कोर्ट रूम में एआईजी कपूर की वह वीडियो दिखाई गई, जिसमें वह महिला को लगातार थप्पड़ मार रहा हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। यह जानकारी पीड़िता के वकील ने दी है।
भ्रष्टाचार के मामले में करीब पांच माह से गिरफ्तार हैं आशीष कपूर
भ्रष्टाचार के मामले में करीब पांच माह पूर्व गिरफ्तारी के बाद से आरोपी आशीष कपूर को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। वहीं दूसरी ओर पंजाब विजिलेंस आरोपी आशीष कपूर की पत्नी कोमल कपूर से भी करप्शन मामले में पूछताछ कर चुकी है। कपूर दंपत्ती एक साथ अमेरिका-कनाडा समेत अन्य कई देशों में घूमने गए थे। पंजाब विजिलेंस ने कोमल कपूर से इसी संबंध में सवाल किए हैं। जांच टीम ने उनसे टिकट, विदेशों में स्टे और अन्य प्रकार के खर्चों बारे जवाब लिए हैं।
महिला ने दुष्कर्म के भी लगाए हैं आरोप
गौरतलब है कि एक महिला द्वारा आशीष कपूर पर दुष्कर्म और वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला एक मामले में जेल में बंद थी, उसी दौरान आशीष कपूर पर उसकी मदद के एवज में उससे दुष्कर्म और वसूली के आरोप हैं। पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित भी पीड़िता से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीएम पंजाब भगवंत मान को लेटर भी लिखा है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर