
अमृतसर,14 मार्च (राजन): नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने के लिए कार्य शुरू किया जा रहा है। निगम द्वारा 20 हजार डॉग की स्टरलाइजेशन( नसबंदी) करवाने का अब काम शुरू होगा। निगम द्वारा कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों पर आज ई टेंडर की फाइनेंसियल बिड खोली गई। जिसमें एक पार्टी अधिक सेविंग होने पर उस पार्टी का वर्क ऑर्डर जारी हो रहा है। उस पार्टी द्वारा कल से ही शहर में आवारा डॉग पकड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
प्रतिदिन 45 डॉग की होगी स्टरलाइजेशन

नगर निगम द्वारा जिस कंपनी को ठेका दिया जा रहा है, उस कंपनी द्वारा प्रतिदिन 45 डॉग की स्टरलाइजेशन करनी होगी। स्टरलाइजेशन के लिए निगम द्वारा दो सेंटर बनाए गए हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से डॉग को पकड़ने के लिए कंपनी द्वारा तीन गाड़ियां दिन में 2 शिफ्टो में चलानी पड़ेगी। जिससे 20 हजार डॉग स्टरलाइजेशन करने का कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा किया जाएगा। इसमें सबसे विशेष बात यह है जिस जगह से डॉग को पकड़ा जाता है, स्टरलाइजेशन के उपरांत डॉग को उसी क्षेत्र में छोड़े जाने का प्रावधान है।
20 हजार डॉग की स्टरलाइजेशन पर खर्च होगा 2.36 करोड़
नगर निगम का 20 हजार डॉग स्टरलाइजेशन करवाने पर 2.36 करोड़ रूपया खर्च होगा। इसमें डॉग मेल फीमेल की स्टरलाइजेशन करने के साथ-साथ एंटी रेबीज वैक्सीन भी दी जाएगी। इस वक्त शहर में 35 हजार से अधिक आवारा डॉग है। डॉग की स्टरलाइजेशन से आगे इनकी पैदाइश में काफी कमी आ जाएगी। एक आवारा डॉग की आयु 10 वर्ष तक मानी जाती है।
निगम पहले भी 9250 डॉग की करवा चुकी हैं स्टरलाइजेशन
नगर निगम पिछले 5 वर्षों में 9250 डॉग की स्टरलाइजेशन करवा चुकी है। निगम द्वारा यह कार्य 4 शिफ्टो में करवाया गया है। पहले साल 2018 में 2000 डॉग उसके बाद 5000डॉग, फिर 1250 डॉग और अब साल 2023 के जनवरी और फरवरी माह में 1000 डॉग की स्टरलाइजेशन की गई है।अब 20000 डॉग की स्टरलाइजेशन करवाने का कार्य शुरू हो रहा है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर