Breaking News

हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

अमृतसर,25 मार्च (राजन): भारतीय जनता पार्टी शहरी की संगठनातमक बैठक  अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ तथा भाजपा अमृतसर के प्रभारी प्रवीन बंसल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में भाजपा अमृतसर शहरी के कोर ग्रुप सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। तरुण चुघ तथा प्रवीन बंसल का भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ दोशाला व् पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

भाजपा की जीत में संगठन की सरंचना का सबसे बड़ा महत्त्व

तरुण चुघ ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में नगर निगम के चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा इन चुनाओं के लिए पूरी तरह तैयार है ओर उसके कार्यकर्त्ता चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं संगठन की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सरंचना के संबंध में जानकारी देते हुए जल्द से जल्द सरंचना को पूर्ण करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की जीत में संगठन की सरंचना का सबसे बड़ा महत्त्व है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाई जा रही सरल एप की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे जनता को जागरूक करने तथा उनके लाभ कैसे लिए जा सकते हैं उसकी जानकारी देने का भी आह्वान किया।

शहरी संगठनात्मक ढांचे में रह गई कमियों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

प्रवीन बंसल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जहाँ शहरी संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण किया वहीं रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्त्ता आज पूरे देश सहित पंजाब में आगामी चुनावों में जीत के लिए कार्यरत्त हैं।

यह नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर राजिंदर मोहन सिंह छीना, जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शन्टी, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, संजीव खोसला, मोहित महाजन, चंदर शेखर शर्मा, जिला सचिव राजेश कुमार टोनी, कपिल शर्मा, सीमा शर्मा, ज्योति बाला, गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह हनेरियां, कुलवंत सिंह, सविता महाजन, सतपाल डोगरा, याशिव भूटानी, गौरव गिल, श्रुति विज, अरविंदर वड़ैच, शिव कुमार, गौरव तेजपाल, अमित महाजन, सरबजीत सिंह, डा नीरज राजपूत तथा सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडवोकेट धामी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्मित स्टूडियो का किया उद्घाटन

अमृतसर, 9 जुलाई(राजन): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *