
अमृतसर,12 जुलाई (राजन): पुलिस का शर्मसार करता वीडियो सामने आया है। ठेके में जाकर अमृतसर का एक पुलिस मुलाजिम शराब की बोतलों की मांग कर रहा है। लेकिन 4 की जगह 6 बोतलों की मांग पर पूरा पेच फंसा। वहीं,वीडियो में ठेका मालिक ने पुलिस पर बिना वजह व नियमों से उलट जाकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
ठेके का मालिक भड़का
वीडियो अमृतसर के बस स्टैंड के एक मुंशी की है। वहीं यह ठेका अमृतसर के राम तलाई चौक के पास का बताया जा रहा है। ठेका मालिक के मुताबिक 4 बोतलें महीने की शुरुआत में चौकी तक पहुंचा दी थी। इसके बाद ठेके पर पहुंचा चौकी का मुंशी 6 बोलतों की बात कहते हुए दो और बोतलें देने की बात कर रहा है। पुलिस की बढ़ती मांग को देखते हुए ठेका मालिक भी भड़क गया। जिसके बाद पुलिस को उस पर हर जुल्म करने की बात कहता है । चेतावनी दी कि अगर कोई 12 बजे से पहले उसके ठेके पर आया तो वह भी एक्शन लेगा। अगर उसका ठेका 12 बजे के बाद खुलता है तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने जांच की शुरू
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। एडीसीपी 3 अभिमन्यू राणा ने बताया कि मामले की जांच एसीपी ईस्ट को सौंपी है। वहीं चौकी के मुंशी बलदेव सिंह को पुलिस ने लाइन हाजिर भी कर दिया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News