Breaking News

हीरा पनीर वाले की दुकान पर अचानक लगी  आग

अमृतसर,29 जुलाई (राजन): लॉरेंस रोड स्थित नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हीरा पनीर वाले की दुकान पर अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ, कई लोग दुकान के बाहर कुर्सियों पर बैठे हुए थे। आग की लपटों को देख भगदड़ मच गई और लोग दुकान से दूर भाग गए।घटना दोपहर बाद हुई। दुकान की किचन के पास अचानक स्पार्किंग हुई और चंद मिनटों में ही आग की लपटें निकल पड़ीं।तभी आसपास के दुकानदारों व दुकान पर बैठे लोग आगे आए। 10 से 15 मिनट के बीच ही आग पर काबू पा लिया गया। अगर सभी आग पर काबू पाने के लिए आगे ना आते तो नुकसान अधिक हो सकता था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,11 नवंबर (राजन): पंजाब विधान सभा चुनाव के मध्य नजर पंजाब सरकार के लोकल बॉडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *