
अमृतसर,1 अगस्त(राजन): नगर निगम में कार्यरत सैक्टरी दलजीत सिंह का लोकल बॉडीज विभाग चंडीगढ़ द्वारा 30 जून को तबादला नगर निगम बटाला में कर दिया था। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा आज सैक्टरी दलजीत सिंह को रिलीव कर दिया गया है। दलजीत सिंह के पास नगर निगम की एजेंडा ब्रांच के साथ-साथ नोडल अफसर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के 3 जोन का कार्य था। अभी खाली हुए इन विभागों को अधिकारियों में बांटा जाना है। नगर निगम में इस वक्त 4 सैक्टरी कार्य कर रहे हैं। जिनमें विशाल वधावन, सुशांत भाटिया, राजेंद्र शर्मा और अनिल अरोड़ा शामिल है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें