Breaking News

कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई वर्किंग कमेटी का किया ऐलान ; पंजाब से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, पूर्व सांसद अंबिका सोनी का नाम सूची में शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू सूची में नहीं

अमृतसर, 20 अगस्त (राजन):कांग्रेस पार्टी ने अपनी नई वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने  सीडब्ल्यूसी  में बतौर मेंबर शामिल किया है। वहीं जारी लिस्ट में पूर्व सांसद अंबिका सोनी और सांसद मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। लेकिन पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को सीडब्ल्यूसी में जगह नहीं दी गई । इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी ) में भी सिद्धू को जगह नहीं दी गई थी। फरवरी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिद्धू ही प्रदेश कांग्रेस के प्रधान थे, लेकिन चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान से उनसे इस्तीफा मांग लिया था। उसके बाद गिदड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान पार्टी ही सेंटर लीडरशिप में जगह दे सकता है। हालांकि रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई पार्टी की नई वर्किंग कमेटी  सदस्यों की लिस्ट में सिद्धू को जगह नहीं दी गई। सिद्धू खुद को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी बताते रहे हैं, लेकिन सीडब्ल्यूसी  की नई लिस्ट से साफ हो गया है कि हाईकमान पंजाब में उनसे ज्यादा भरोसा चन्नी में दिखा रहा है।

जानें पंजाब में किसे क्या मिला

चरणजीत सिंह चन्नी को इस लिस्ट में सीडब्ल्यूसी  सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा कांग्रेस हाईकमान ने आनंदपुर साहिब से अपने लोकसभा सांसद मनीष तिवारी को परमानेंट इनवाइटी की लिस्ट में शामिल किया है। उनके अलावा पंजाब से राज्यसभा की सांसद रह चुकी पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी का नाम सीडब्ल्यूसी मेंबरों में चन्नी के साथ शामिल है। खास बात है कि चन्नी व अंबिका सोनी दोनों का नाम लिस्ट में प्रियंका गांधी वडेरा से ऊपर रखा गया है। इतना ही नहीं, अंबिका सोनी का नाम देश के टॉप कांग्रेस लीडर्स के साथ लिस्ट में 7वें नंबर पर है ।

जारी की गई सूची 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *