Breaking News

सफाई सेवक से रिश्वत लेने के आरोप में सेनेटरी इंस्पेक्टर को विजिलेंस पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमृतसर,2 दिसंबर (राजन):नगर निगम के जोन न. तीन मे  कार्यरत सेनेटरी इंस्पेक्टर  हरजिंदर सिंह को सफाई सेवक से 5 हजार रूपये  रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सफाई सेवक का तबादला करने के एवज में रिश्वत लेने की शिकायत की गई थी ।विजिलेंस  पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर रेंखीं कर सेन्टरी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह के फोन टैपिंग करने के उपरांत आज सुबह भगतावाला जोन कार्यलय  से सफाई सेवक से कथिततौर पर 5हजार रूपये  रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। विजिलेंस पुलिस की इस कार्रवाई सेसेन्टरी  इंस्पेक्टर,निगम यूनियनों  के पदाधिकारी विजिलेंस पुलिस थाने में जाकर आरोपी हरजिंदर सिंह से भी मिले ।यूनियन का शिष्टमंडल ने  एस एस सी विजिलेंस पुलिस से संपर्क किया गया ।उनको जवाब मिला कि पूरी तरह से कानूनी  कार्रवाईया करने के उपरांत ही सेन्टरी इंस्पेक्टर  को गिरफ्तार किया गया है।

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *