Breaking News

भाजपा है संगठनात्मक संगठन और कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी : श्रीनिवासुलू 

अमृतसर,29अगस्त(राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के आह्वान पर अमृतसर शहरी की पाँचों विधानसभा के अधीन आने वाले 21 मंडलों के 255 शक्ति केन्द्र पर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा हेतु शक्ति केंद्र इन्चार्जों व बूथ इन्चार्जों की बैठकें उन्हीं के मंडलों में हुई। इन बैठकों में जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा लगाए गए प्रदेश स्तर, जिला एवं मंडल स्तर तक के प्रभारियों ने भाग लिया तथा शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना की समीक्षा की। उत्तरी विधानसभा के पंचायत मंडल में सुखदेव सिंह हनेरियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन महामंत्री भाजपा पंजाब श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने जहाँ शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना का गहन विश्लेषण किया वहीं रही कमियों को पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक ढाँचागत्त संगठन है और इसके कार्यकर्त्ता इसकी रीढ़ की हड्डी है। भाजपा का हर कार्यकर्त्ता संगठन की जान है। संगठन की पूर्ण सरंचना के बिना कोई भी चुनाव जीत पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने सभी को मिलकर आगामी चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद, नगर निगम एवं लोकसभा चुनाव अपने कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज के दम पर अकेले लड़ेगी और जनता के प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अथक परिश्रम से भारत को बनाया विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश : प्रवीन बंसल 

उत्तरी विधानसभा के बाईपास मंडल के मंडल अध्यक्ष किशोर रैना के नेतृत्व में शक्ति केंद्र इंचार्ज विक्रम दंडोना एवं पंकज बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दो बैठके आयोजित की गई, जिसमें भाजपा अमृतसर के प्रभारी प्रवीन बंसल विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने शक्ति केंद्र के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना की समीक्षा की। प्रवीन बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का भारतीय जनता पार्टी पर पक्के विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश के जनता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को अपना मसीहा मानती है और उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। जनता के समर्थन से विजय हासिल कर एक बार फिर भाजपा 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी तथा प्रधानमंत्री अगले पांच वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगें।गुरुनगरी अमृतसर में हुई इन अलग-अलग बैठकों में तथा पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईऐएस, राज कुमार वेरका, एडवोकेट राजेश हनी, जनार्दन शर्मा, डॉ. बलदेव राज चावला, आनंद शर्मा, जसविंदर सिंह ढिल्लों, केवल कुमार, सुरेश महाजन, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, राकेश गिल, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा सहित सैकड़ों अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न बैठकों में पहुँच कर संगठनात्मक ढांचे का विश्लेषण किया।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *