
अमृतसर,7 अक्टूबर (राजन):नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। तरनतारन पुलिस ने शनिवार को 6 नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इनकी 5 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की प्रॉपर्टी को फ्रीज कर दिया। इन नशा तस्करों के घरों के बाहर पुलिस ने नोटिस भी चिपका दिए हैं। एसएसपी विशालजीत सिंह की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई है। तरनतारण के अलग-अलग थानों में 6 ऐसे नशा तस्कर पुलिस ने ट्रेस किए थे, जिन्होंने नशा बेचकर चल-अचल संपत्तियां बनाई है। दिल्ली से कंपीटेंट अथॉरिटी से ऑर्डर मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। अभी तक पुलिस ने 123 नशा तस्करों की जायदादों को फ्रीज करवाया है। जिनकी कीमत कुल 1 अरब 36 लाख 72 लाख 30 हजार है।
इन नशा तस्करों की जायदाद हुई फ्रीज
गुरपवित्र सिंह निवासी वलटोहा से पुलिस को 1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी पर एनडीपीएस ,आर्म्स, एयर क्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह कच्चा गांव का रहने वाला है। उसकी घर की कीमत करीब 65 लाख 50 हजार है। चोहला साहिब के रहने वाले प्रभजीत सिंह के घर की कीमत 3 करोड़ 4 लाख 80 हजार है। आरोपी से पुलिस को 293.81 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। रेशम सिंह निवासी गांव खालड़ा के घर की कीमत 25 लाख 60 हजार है।आरोपी से पुलिस को 3 किलो 834 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.थी। गोइंदवाल निवासी मनजिंदर सिंह के घर की कीमत 35 लाख रुपए है। आरोपी से पुलिस को 515 ग्राम हेरोइन मिली थी। गुरबिंदर सिंह निवासी वैरोवाल का 70 लाख की कीमत का घर पुलिस ने फ्रीज किया है। आरोपी से पुलिस को 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News