मुझसे गलती हुई, अब सुधरने लगा हूं

अमृतसर,13 अक्टूबर( राजन):पंजाब के पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका आज घर वापसी कर रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने व कांग्रेस की बुरी हार के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा के कमल का दामन थाम लिया था। वे उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस की अंतर्कलह के चलते कांग्रेस का दामन छोड़ा था। अब घर वापसी करने वाले वे पहले नेता बन गए हैं।राज कुमार वेरका के साथ पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़,शाम सुंदर अरोड़ा, जीत महिंदर सिद्धू, अमरीक सिंह समराला, रिणवा और जोशन भी कांग्रेस में आने की तैयारी में हैं। राज कुमार वेरका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने भाजपा से रिजाइन दे दिया है। अब वह दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वह सीनियर नेताओं के सामने दोबारा कांग्रेस को जॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने जॉइन किया, महसूस किया कि वहां भेदभाव है। उनसे गलती हुई और अब सुधारने के लिए वह वापस आ रहे हैं। सिर्फ वे ही नहीं, कई और कांग्रेसी भी कुछ दिनों में वापसी करेंगे।
2002 में वेरका से चुनाव मैदानमें उतरे थे

राज कुमार वेरका 2002 में वेरका से चुनाव के लिए मैदान में उतारे थे । उनके सामने अकाली दल के डॉ. दलबीर सिंह थे, जिसे वेरका ने 10 हजार वोटों से हराया। 2007 में समीकरण बदले और डॉ. दलबीर ने वेरका को 20 हजार वोटों से हराया। केंद्र में यूपीए की सरकार रहते वेरका पर मेहरबानी बनी रही। उन्हें 2010 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह 2016 तक पद पर रहे। वेरका विधानसभा हलके को 2012 में अमृतसर ईस्ट हलकेमें मिला दिया। वहीं अमृतसर वेस्ट हलके को एस सी कैटेगरी के लिए रिजर्व कर दिया। इसके बाद वेरका को अमृतसर वेस्ट से मैदान में उतारा गया। बीजेपी के राकेश गिल को उन्होंने.मात देकर जीत हासिल की। वहीं 2017 में भी वेरका को वेस्ट हलके से ही सीट मिली और दोबारा भाजपा के राकेश गिल को 20 हजार वोटों से हराया।2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की लहर के बीच राज कुमार वेरका को भी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने तीन बार विधायक रहते हुए भी पार्टी पर हर कार्य में नजरअंदाज का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने खुद ही कांग्रेस का साथ छोड़ने का मन बनाया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News