Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम द्वारा मंजे उठाने के बाद सोम बाजार फिर लगा, टीम के अवैध कब्जे हटाने के दावे हो रहे है खोखले

मंडे बाजार से मंजे हटाते हुए निगम कर्मी

अमृतसर,14 दिसंबर (राजन गुप्ता):नगर निगम की एस्टेट विभाग  की टीम द्वारा मान सिंह गेट से  टाउन हॉल तक पिछले लंबे अरसे से सड़क किनारे लग रहे सोम बाजार लगाने वालों के कुछके 2-3 मंजे जप्त  करके ट्रक में डालकर उठाकर ले गए। इसके तुरंत बाद लोगों द्वारा दोबारा सोम  बाजार शुरू कर दिया गया। इसी तरह का गतदिवस भी फोर एस  चौक मे भी संडे बाजार हटाने का दावा एस्टेट विभाग  टीम द्वारा किया गया था किन्तु बाजार  उसी तरह से ही लगा रहा। इसी तरह से रोजाना एस्टेट विभाग  की टीम द्वारा अवैध कब्जे हटाकर सामान  जप्त करने के दावे किए जा रहे हैं  बकायदा तौर पर फोटोशूट भी मीडिया को भेजे जाते हैं। इन सभी के बावजूद  अवैध कब्जे रेहडियो,फहडियो  जो पिछले  लंबे अरसे  से लग रहे है वह दोबारा उसी तरह लग जाते है। विभाग की टीम द्वारा कब्जे हटाने के फोटोशूट के जरिए किए जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ :विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों  का निर्माण तेजी से शुरू

विकास कार्यों का शुभारम करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।  अमृतसर, 10 अप्रैल(राजन):विधानसभा हल्का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *