Breaking News

नशा खत्म करने के मुद्दे पर वोट हासिल करने वाले ही खुद नशे के कारोबार में सलिंप्त : हरविंदर  संधू 

अमृतसर,25 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से नशा खत्म करने के दावों को खोखला करार देते हुए कहा कि यह लोग खुद नशे के कारोबार में सलिंप्त हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने से भाग रहे हैं। इन शब्दों का प्रगटावा हरविंदर सिंह संधू ने इस्लामाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सरीन की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा कमलेश कुमारी के निवास स्थान पर आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू के साथ लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. राम चावला, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव खोसला आदि भी मंच पर उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब बजट:महिलाओं को 1000 महीना, रजिस्ट्रेशन बैसाखी पर:  7 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्रांति पर 3500 करोड़ खर्च होंगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। अमृतसर, 8 मार्च:पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *