Breaking News

50 लाख की लागत से टुंडा तालाब क्षेत्र की गलियों में सीसी फर्श का निर्माण

केवल दो महीनों में इस क्षेत्र की बदलेगी नुहार :सोनी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए ओपी सोनी, पार्षद महेश खन्ना व अन्य

अमृतसर, 27 दिसंबर(राजन गुप्ता): ओम प्रकाश सोनी, चिकित्सा और शिक्षा अनुसंधान मंत्री द्वारा वार्ड न.60के क्षेत्र टुंडा तालाब मे 50लाख रुपये की लागत से सीसी फर्श की शुरुआत की। मंत्री सोनी ने कहा कि आने वाले 2 महीनों में इस क्षेत्र की नुहार  बदल जाएगी। उन्होंने कहा  हाल ही में 2 करोड़ रुपये की लागत से इस क्षेत्र में विकास कार्य पूरे हुए हैं।
श्री सोनी ने कहा कि 3 ट्यूबवेल लगाए गए हैं और क्षेत्र में पीने के पानी की कोई कमी नहीं है और गलियों में स्ट्रीट एलईडी लाइटों का काम पूरा हो गया है।  उन्होंने यह भी कहा कि टुंडा तालाब में एक पार्क भी जल्द ही स्थापित किया जाएगा और केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।  इस अवसर पर पार्षद  विकास सोनी , पार्षद महेश खन्ना , संदीप सिंह एक्सियन नगर निगम, परमजीत सिंह चोपड़ा, टोनी मोगन, बांके बिहारी, अनिल पाठक, राजन खन्ना, अजय कुमार और अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *