Breaking News

एनकाउंट में गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार गिराया

एनकाउंटर स्थल की फोटो।

अमृतसर,20 दिसंबर (राजन): जंडियाला गुरू में पुलिस एनकाउंट में गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार
गिराया। वह 3 मर्डर केस में शामिल था। जिनमें 4 लोगों की मौत हुई थी। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था।

मृतक गैंगस्टर की फाइल फोटो।

अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम सुबह 9 बजे हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां लेकर गई हुई थी। वहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था।उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग कर दी। फिर वह हथकड़ी समेत ही भागने लगा। उसकी गोली से एक अफसर जख्मी हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा।जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने चाइनीज पिस्टल बरामद किया

एनकाउंटर स्थल की फोटो

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर के फायरिंग में इस्तेमाल 9 एमएम का पिस्टल और 30 बोर के कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। अमरी बीते दिनों जंडियाला गुरु के बाबा, साजन प्रधान, जेई और एक अन्य के कत्ल में शामिल था। उन्होंने कहा कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। शव का पोस्टमार्टम होगा। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। गैंगस्टर के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

एनकाउंटर स्थल की फोटो।

अस्पताल में भर्ती करवाया घायल पुलिस मुलाजिम

वहीं इस मुठभेड़ में घायल पुलिस मुलाजिम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुलाजिम की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि मुलाजिम को कितनी गोलियां लगी हैं।

एनकाउंटर स्थल की फोटो।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *