
अमृतसर,10 जनवरी: थाना जंडियाला के क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गांव का ही आरोपी 3 साल तक बलात्कार करता रहा। फिर उसकी फोटोज और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी तीन साल पहले उसे मिला था। जान पहचान के बाद वो उसे कहीं ले जाता था और फिर उसके साथ बलात्कार करता था। बलात्कार के बाद वो उसे चिट्टे का नशा भी करवाता था। फिर कुछ समय बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दोस्तों के साथ भी जाने को कहने लगा। आरोपी ने लड़की की न्यूड फोटोज को वायरल करने की भी धमकी दी। लड़की की ओर से घरवालों को बताया गया तो गांव के ही पंचों-सरपंचों और जिम्मेदार आदमियों ने उसे समझाया। जिसके बाद कुछ महीनों तक तो वो शांत रहा लेकिन फिर से उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर लड़की परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की तो घरवालों ने एसएसपी सतिंदर सिंह को 31 अक्टूबर 2023 को कंप्लेंट दर्ज कराई गई।उसके बाद तीन महीनों की जांच के बाद अमरबीर सिंह निवासी गहरी मंडी के खिलाफ 9 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। तीन साल पहले लड़की नाबालिग थी इसीलिए आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना जंडियाला की पुलिस ने बलात्कार करने, ब्लैकमेल करने और न्यूड फोटोज को वायरल करने के आरोप में अमरबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर