Breaking News

4033 डॉग की स्टेरलाइजेशन हो चुकी,20 हजार डॉग का मिला है ठेका

अमृतसर,27 जनवरी (राजन): इस वक्त महानगर में आवारा कुत्तों की समस्या बरकरार है। आए दिन शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं होती रहती है।नगर निगम द्वारा अगस्त साल 2023 में एक एन जी ओ पशु कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट को 20 हजार डॉग स्टेरलाइज करने का ठेका दिया गया था। उक्त कंपनी द्वारा फतेहगढ़ शूकरचक और नारायणगढ़ छेहरटा क्षेत्र में स्थित सेंटर में भी डॉग की स्टेरलाइजेशन के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नगर निगम के सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ रमा ने बताया डॉग स्टेरलाइजेशन के लिए कार्य लगातार जारी है। जिसके तहत प्रतिदिन टीमों द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ कर 2 सैंटरो में कुत्तों की सटेरलाइजेशन की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 4033 कुत्तों का स्टेरलाइजेशन ऑपरेशन हो चुके हैं। स्टेरलाइजेशन के साथ-साथ एंटी रेबीज वैक्सीन भी दी जाती है । उन्होंने बताया कि जिस जिस क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ा जाएगा, स्टेरलाइजेशन ऑपरेशन होने के उपरांत उसी क्षेत्र में कुत्तों को छोड़ा जाता है। शहर में 35 हजार से अधिक आवारा कुत्तों का होने का अनुमान है।  नगर निगम पहले भी 9500 डॉग स्टरलाइजर करवा चुकी है।

प्रतिदिन हो रहे हैं 40 डॉग स्टरलाइज

ठेका लेने वाली पशु कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी मैडम अनीत कौर ने बताया कि इस वक्त प्रतिदिन लगभग 40 डॉग स्टरलाइज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पशु कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने दो साल के भीतर 20 हजार डॉग स्टरलाइज करने हैं।एन जी ओ इसका लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने बताया कि पहले एन जी ओ को भुगतान मिल रहा था किंतु अक्टूबर साल 2023 के बाद एन जी ओ का भुगतान नहीं हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विधायक डॉ गुप्ता ने सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करने के लिए अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *