Breaking News

नगर निगम यूनियनों व पार्षद जितेंद्र सोनिया का मामला सुलझा, कल होगी मेयर से मुलाकात

मंत्री के घर के बाहर आते दोनों पक्ष

अमृतसर, 7 जनवरी (राजन): पिछले 4 दिनों से नगर निगम की यूनियनों व जिला काग्रेस शहरी की  प्रधान पार्षद जितेंद्र सोनिया के बीच चल रहा विवाद आज  मंत्री ओपी सोनी  के निवास कार्यलय  में सुलझ  गया है। मंत्री सोनी द्वारा दोनों पक्षों को अपने निवास कार्यालय में बुलाकर दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत इनका विवाद समाप्त करवा दिया ।मंत्री के घर के बाहर दोनों पक्षों ने कहा कि हम एक परिवार है,परिवार में भी आपसी कोई गलतफहमी हो जाती है ।दोनों पक्षों ने कहा कि कल मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू से मुलाकात करके आपसी रजामंदी बता दी जाएगी। इस अवसर  पर पार्षद विकास सोनी,वाटर सप्लाई सीवरेज सब कमेटी के चेयरमैन पार्षद महेश खन्ना, पार्षद पति सुनील कोंटी,परमजीत सिंह शेरगिल, गुरु प्रताप सिंह हैप्पी,यूनियन नेता विनोद बिट्टा, आशु नाहर,राजकुमार राजू,सुरिन्द्र टोना व अन्य मौजूद थे ।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *