Breaking News

नाबालिग युवती के साथ बलात्कार

अमृतसर,25 फरवरी: विवाहित व्यक्ति ने नाबालिग युवती के साथ  बलात्कार किया और फिर उसे धमकियां दी। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। गांव सैदपुर मोब निवासी महिला ने बताया कि गांव भिंडी सैदा निवासी राजू सिंह पुत्र मुख्तार सिंह उनके गांव का दामाद है और यहीं रहता है। उसका उनके घर काफी आना जाना है। महिला ने बताया कि राजू सिंह उनकी 16 साल की बेटी पर गलत नजर रखता था। इसके लिए उसे पहले भी कई बार रोका गया था और मना किया गया था लेकिन उसने नहीं समझा।

18 फरवरी को किया बलात्कार

पीड़िता की मां के मुताबिक, 18 फरवरी को वो लोग अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे और उनकी बेटी घर में अकेली थी। जब वो लोग शाम को वापस आए तो उनकी बेटी सहमी हुई थी और पूछने पर उसने डरते हुए बताया कि उनके जाने का बाद राजू सिंह तकरीबन 12 से 1 बीच उनके घर आया उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद वो उसे धमकियां भी देकर गया है कि अगर किसी को इस संबंध में जानकारी दी तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़िता की मां के बयानों पर थाना भिंडी सईदा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राजू के खिलाफ 376, 506 ओर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

भारत ने रिहा किए 14 पाकिस्तानी कैदी,वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेजा

अमृतसर,6 सितंबर:भारत सरकार की ओर से आज 14 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया। ये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *