Breaking News

नगर निगम सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह

निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह

अमृतसर,18 जून : सफाई मजदूर यूनियन द्वारा रोष प्रदर्शन कर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह को अपनी मांगों को लेकर 72 घंटे का जो नोटिस दिया गया है। इस पर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम परिवार का हिस्सा हैं और निगम उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से उन्होंने नगर निगम अमृतसर में कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला है, उनका मुख्य ध्यान सफाई पर रहा है और नगर निगम का स्टाफ बहुत समर्पित है,जो अपना काम बहुत अच्छे से कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रमुख होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि वे कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि नगर निगम अपने कर्मचारियों को प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह तक वेतन देने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

रात्रिकालीन सफाई करने से नगर निगम की सराहना हो रही

कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने  कहा कि यूनियन की अन्य सभी मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा क्योंकि भर्ती प्रक्रिया सरकार का विशेषाधिकार है। कमिश्नर ने बताया कि शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों की रात्रिकालीन सफाई की शुरुआत से ही कई नागरिक कल्याण संगठनों, व्यापारिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन करके नगर निगम के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर में प्रतिदिन लाखों पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं और नागरिक भी सुबह सैर करने या मंदिरों में पूजा करने जाते हैं और जब उन्हें सड़कें साफ और कचरा मुक्त मिलती हैं, तो उनके बीच नगर निगम के लिए अच्छी छवि बनती है। हालांकि कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य निगम की जिम्मेदारी है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल, एम सेवा पोर्टल में तकनीकी खामी

अमृतसर,5 जुलाई: नगर निगम के अपने विभागों की आमदनी का बुरा हाल है। निगम एमटीपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *