Breaking News

रेस्टोरेंट में शिअद सर्किल प्रधान पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए एसएचओ राबिन हंस।

अमृतसर,25 जून:कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने पिछले दिन फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से चली गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए गए हैं। आगे की जांच जारी है।वहीं इलाके में गश्त कर रहे एसएचओ रंजीत एवेन्यू राबिन हंस ने मौके पर पहुंच पहुंचकर पहले ही एक युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान मोहित निवासी पाम ग्रूव के तौर पर हुई है। इस हमले में घायल हुआ नवचेतन अकाली का सर्कल प्रधान  है,वह रंजीत एवेन्यू में वेरका बूथ चलाता है। रंजीत एवेन्यू ई ब्लाक निवासी नवचेतन के मुताबिक वह अपने दो दोस्तों के साथ रविवार रात 9.40 बजे बीयर स्टोरीज रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था इस दौरान साथ वाले टेबल में बैठे हुए युवकों नवचेतन का तकरार हो गया। तकरार के चलते युवकों ने नवचेतन पर गोलियां चला दी।एसएचओ रंजीत एवेन्यू राबिन हंस ने मौके पर ही  आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया और  अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया है। वहीं आज  बाकी साथियों को पकड़ लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में पाक बॉर्डर से 1Km दूर घर पर 3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे, धमाके से शीशे टूटे, 3 लोग घायल

सांसद गुरजीत सिंह औजला पारिवारिक सदस्यों के साथ घटना का जायजा लेते हुए। अमृतसर,21 अगस्त(राजन):अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *