Breaking News

बाइबिल की बेअदबी कर माहौल खराब करने का प्रयास; पुलिस ने दो घंटे में पकड़े आरोपी

रोष जताते हुए ईसाई भाईचारे के लोग।

अमृतसर, 14 जुलाई: जिला अमृतसर लोपोके में शरारती तत्वों द्वारा बाइबिल की बेअदबी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद लोपोके और अजनाला की ईसाई धर्म से जुड़ी संस्थाओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद लोपोके की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बाइबिल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने जानकारी दी कि पुलिस ने दो घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना रविवार सुबह की है। आज सुबह अमृतसर के कस्बा लोपोके के गांव मदोके से पुलिस को बाइबिल की बेअदबी की जानकारी सांझा की गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब लोग गांव में निकले तो रास्ते में बाइबिल को फेंककर जलाया गया था। बाइबिल भी उस इलाके में फेंकी गई, जहां ईसाई भाईचारे के लोग अधिक गिनती में रहते थे।

ईसाई भाईचारे में रोष

घटना के बाद ईसाई भाईचारे में काफी रोष देखने को मिला। लेकिन देहाती पुलिस ने पहुंच स्थिति को संभाला। ईसाई भाईचारे के नेता वलैत मसीह बंटी ने जानकारी दी कि पुलिस को जानकारी दिए जाने के तुरंत बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

दो घंटे में आरोपी किए काबू

डीएसपी अमृतसर देहाती पुलिस गुरिंदर पाल सिंह जानकारी देते हुए।

डीएसपी अमृतसर देहाती पुलिस गुरिंदर पाल सिंह नागरा जानकारी दी कि सुबह 11.30 बजे के करीब पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद लगभग दो घंटे में आरोपियों को काबू कर लिया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *