Breaking News

पाकिस्तान से आई महिला से 1.62 करोड़ का गोल्ड बरामद: नोएडा जाने की थी तैयारी

अमृतसर, 2 अगस्त:अटारी बॉर्डर पर कस्टम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 1.62 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है। ये महिला भारतीय है और एक महीना पाकिस्तान में रहने के बाद वापस भारत लौट रही थी। जांच में पता चला है कि ये महिला सीमा पार करने के बाद नोएडा जाने की तैयारी में थी। कस्टम से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की जब जांच की गई तो उसके पास से कटोरे और बाल्टियां मिली। जिसकी जांच में पाया गया कि उसने 24 कैरेट सोने को कटोरे और बाल्टियों के हैंडल में बदल रखा था। जिनकी
संख्या तकरीबन 14 थी। जब सोने को तोला गया तो उसका वजन 2.332किलो ग्राम पाया गया। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू लगभग 1.62 करोड़ रुपए आंकी गई है।

पाकिस्तान से लौटी थी महिला, नोएडा जाना था

ये महिला तकरीबन 1 महीने के वीजा पर पाकिस्तान गई थी। वापसी पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसने ये सोना सड़क मार्ग से लेकर नोएडा जाना था। जांच करते समय उसके द्वारा लाए गए बर्तन संदिग्ध लगे। आगे की जांच से पता चला कि बर्तनों के हैंडल चांदी के रंग की परत के साथ सोने के बने थे। उसे बर्तनों की शेप दी गई थी, ताकि कस्टम को शक ना हो। फिलहाल महिला के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *