Breaking News

हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, दामाद के साथ मिलकर पाकिस्तान से मंगवाती थी नशे की खेप

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों।

अमृतसर, 17 सितंबर: पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करके 4.58 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। महिला अपने दामाद के साथ मिलकर नशे की खेप पाकिस्तान से मंगवाती थी । आरोपी महिला पाकिस्तानी तस्करों के सीधे संपर्क में थी ।अमृतसर पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों बताया कि पुलिस ने नशा तस्कर कंवलजीत कौर उर्फ मासी निवासी गोल्डन एवेन्यू, हरगोबिंदपुर, छेहरटा को 4 किलो 580 ग्राम
हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीपी ने बताया कि कंवलजीत कौर और उनके दामाद जुगराज सिंह पाकिस्तान स्थित विभिन्न ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में थे और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।पाकिस्तान से नशे की इन खेप को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की पिछली और अगली कड़ियों की जांच की जा रही है।

दो पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने एक अन्य मामले में पुलिस छावनी, अमृतसर ने गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 पिस्तौल बरामद की। आरोपी विशाल कुमार, नरेश कुमार उर्फ मणि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एक पिस्तौल (.30 बोर) 07 कारतूस सहित, एक देसी पिस्टल (.315 बोर / देसी कट) सहित और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *