Breaking News

मंडियों में धान के उठाव में किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही  :विधायक डॉ अजय गुप्ता

  विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी दाना मंडी भगता वाला का निरीक्षण करते हुए।

अमृतसर, 12 अक्टूबर ( राजन गुप्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों पर आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी, डीएमओ अमनदीप सिंह, डीएफएससी  सरताज सिंह अन्य अधिकारियों के साथ दाना मंडी भगतावाला का निरीक्षण किया। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की सभी मंडियों में धान के उठाव में सीधे तौर पर खुद ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक मंडियों में जाकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसानों को किसी तरह की भी समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर आज वह  अधिकारियों के साथ मंडी में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के साथ बातचीत दौरान किसानों ने बताया कि उनको किसी तरह की भी कोई भी परेशानी नहीं आ रही है। विधायक डॉ गुप्ता ने आज डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी मंडी बोर्ड,जिला खाद्य आपूर्ति, एजेंसियों के महाप्रबंधकों तथा अन्य अधिकारियों से भी विशेष मीटिंग की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यशाली भी बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आने वाले धान का उचित उठान सुनिश्चित हैँ तथा उठान में और अधिक गति भी गई है।

  विधायक डॉ अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी दाना मंडी भगता वाला का निरीक्षण करते हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धान के उठाव में सीधे तौर पर ध्यान दे रहे

विधायक डॉ अजय गुप्ता न ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की सभी मंडियों में धान के उठाव में सीधे तौर पर खुद ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार मंडियों में धान के उठाव में तेजी और साथ ही किसानों को हो रहा भुगतान हो रहा है।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी किसी को भी किसी तरह की समस्या आती है, वह उनके व डिप्टी कमिश्नर के साथ सीधा संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर को बहुत ही होनहार और मेहनती डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी मिली है, इसके अलावा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख की अच्छी टीम मिली है। जिससे आने वाले दिनों में अमृतसर बुलंदियों को छूएगा। विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि किसानों को किसी तरह की भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। धान का उठाव और किसानो का भुगतान लगातार हो रहा है।

जिले की मंडियों में 35183 मीट्रिक टन धान पहुंचा 
किसानों को 47.0 8 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि सभी अधिकारी, वह स्वयं मंडियों का दौरा कर रहे हैं और किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अब तक मंडियों में 35183 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और इसमें किसानों को 43.08 करोड़ रुपयो का भुगतान हो चुका है। उन्होंने बताया कि शेलर मालिकों द्वारा 332984 मेट्रिक टन बासमती मंडियों  से खरीद कऱ किसानों का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि धान की आवक तेज होने से उठाव में और तेजी लायी जा रही है।  उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन: कहा,कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

सड़क बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *