Breaking News

नगर निगम पार्षद उम्मीदवार को एनओसी देने के लिए निगम के सभी विभाग के अधिकारी मीटिंग हॉल में बैठेंगे: नगर निगम कमिश्नर औलख

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख की फाइल फोटो।

अमृतसर, 9 दिसंबर(राजन गुप्ता): नगर निगम पार्षद उम्मीदवारो को एनओसी देने के लिए निगम कमिश्नर ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा  8 दिसंबर को नगर निगम चुनाव  करवाए जाने की घोषणा होने के उपरांत आज नगर निगम कार्यालय रंजीत एवेन्यू में एनओसी लेने वालों का तांता लगा रहा। निगम कार्यालय में आज भारी संख्या में लोग पहुंच गए। नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि एनओसी लेने वालों की सुबह से ही बढ़ती संख्या को देखकर 5 सुपरीटेंडेंट को वार्ड वाइज नियुक्त कर दिया गया।

आज लगभग 200 लोगो को एनओसी जारी की गई

कमिश्नर औलख ने  बताया कि आज लगभग 200 लोगों  को नगर निगम द्वारा एनओसी जारी की गई हैँ । उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अब कल से एनओसी देने के लिए नगर निगम के सभी विभाग के अधिकारी नगर निगम के मीटिंग हॉल में बैठेंगे। इसी हाल में एनओसी जारी करने के लिए पांचो सुपरीटेंडेंट वहां पर ही तैनात  रहेंगे। उन्होंने कहा की एनओसी प्राप्त करने वाले लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह सीधे तौर पर नगर निगम कमिश्नर, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर  कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

एनओसी प्राप्त करने वाले लोग भी मीटिंग हॉल में आए

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख  ने कहा कि नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने वाले लोग नगर निगम के मीटिंग हॉल में आए। उन्होंने कहा कि लोगों को वहां पर एनओसी  जारी करने वाले प्रत्येक विभाग के अधिकारी मिल जाएंगे। वहां पर ही एनओसी जारी  करने वाले वार्ड वाइज सुपरिटेंडेंट में मिल जाएंगे। एनओसी लेने के लिए किसी को भी नगर निगम के अलग-अलग विभागों में नहीं जाना पड़ेगा।

निगम कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेश।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अवैध कॉलोनियों पर ए डी ए और  पुडा की कार्रवाई जारी

अमृतसर,17 अप्रैल(राजन): पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए एडीए के मुख्य प्रशासक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *