Breaking News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ज्वाला एस्टेट में लोगों द्वारा किए अवैध कब्जे हटाए और घरों की बैकसाइड में  निकाले गए दरवाजो के बाहर की दीवारें

अवैध कब्जों को हटाते हुए कर्मचारी।

अमृतसर, 9 दिसंबर: नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख  के आदेशों पर निगम एमटीपी विभाग, लैंड विभाग, सिविल विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए डेम गंज के समीप ज्वाला एस्टेट में लोगों द्वारा ग्रीन बेल्ट में किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और निकलेंगे दरवाजो के बाहर दीवारें खड़ी कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पुड्डा अप्रूव्ड इस ज्वाला एस्टेट को नगर निगम ने हैंड ओवर  कर लिया हुआ है।

दरवाजे के बाहर दीवार करते हुए कर्मचारी।

इस कॉलोनी में लोगों ने अपने घरों की बैकसाइड में दीवारों में दरवाजे निकालकर ग्रीन बेल्ट पर कब्जे करके रैंप बना दिए थे। इसको लेकर माननीय हाईकोर्ट में मामला चला। हाई कोर्ट ने अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी कर दिए। जिस पर नगर निगम द्वारा पहले कुछ बार कार्रवाई की गई। किंतु लोगों द्वारा फिर से कब्जे  कर लिए गए। जिस पर हाई कोर्ट में कंटेंप्ट ऑफ़ हाई कोर्ट याचिका डल गई।

अधिकारियों के साथ बहसबाजी करते हुए लोग।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सहयोग  से नगर निगम ने की कार्रवाई

जिस पर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने इन कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा। आज नगर निगम के एमटीपी विभाग, सिविल विभाग, लैंड विभाग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, थाना इस्लामाबाद की पुलिस और नगर निगम की पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की गई।टीम द्वारा जिन-जिन घरों वालों ने अपने घरों की बैक साइड में दरवाजे लगवाए हुए थे, उन दरवाजा के बाहर दीवारें खड़ी कर दी। इसके साथ  ग्रीन बेल्ट में किए कब्जो को तोड़ दिया गया। मौके पर लोगों द्वारा अधिकारियों के साथ बहस बाजी भी की गई। किंतु टीम द्वारा इसकी कोई प्रभाव नहीं की गई।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बहसबाजी करने वालों को कहा कि आप पर सरकारी काम में रुकावट डालने का पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। जिस पर लोग शांत हो गए।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अवैध कॉलोनियों पर ए डी ए और  पुडा की कार्रवाई जारी

अमृतसर,17 अप्रैल(राजन): पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए एडीए के मुख्य प्रशासक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *