Breaking News

निगम चुनाव लड़ने के लिए आज 628 लोगों ने ली एनओसी

नगर निगम कार्यालय में एनओसी लेने वालों की लगी भीड़।

अमृतसर, 10 दिसंबर: नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए आज 628 लोगों ने एनओसी ली है। गत दिवस 9 दिसंबर को 246 लोगों ने एनओसी ली थी। नगर निगम कार्यालय में एनओसी लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।कल बुधवार को भी एनओसी लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहेगा।निगम द्वारा एनओसी देते वक्त यह देखा जाता है कि जो एनओसी लेने आया है,वह निगम के किसी विभाग का डिफॉल्टर तो नहीं है। अगर किसी ने भी नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग,वाटर सप्लाई विभाग,लैंड विभाग, लाइसेंस ब्रांच व अन्य विभाग का बकाया कोई टैक्स तो नहीं देना है। अगर टैक्स पूरा दिया हो तो निगम द्वारा उसे एनओसी जारी कर दी जाती है। निगम से अब तक 874 लोगों ने एनओसी ले ली है।जिन लोगों ने कोई बकाया टैक्स देना था तो उसके द्वारा नगर निगम को बकाया टैक्सीभी दे दिया गया है।

एनओसी लेने वालों ने 2 दिन में 27 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, 10 लाख वाटर सप्लाई बिल जमा हुए

नगर निगम चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को नामांकन  करने से पहले नगर निगम से एनओसी लेनी पड़ती है। नामांकन करते वक्त उम्मीदवार को नगर निगम से ली गई एन ओ सी  साथ में लगानी आवश्यक होती है। दो दिनों में चुनाव लड़ने के दावेदारों एनओसी लेने के एवज में अपना बकाया टैक्स जमा करवाया है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की बात करें तो कल सोमवार को विभाग ने 1280 प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न के साथ 13.80 लाख रुपए,  आज 1020 प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न के साथ 13.20 लाख रुपए टैक्स जमा कराया है। इसमें भारी संख्या में लोगों ने निल प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न फाइल की है। यानी कोई भी टैक्स नहीं भरा है। इसी तरह से एनओसी लेने वालों ने निगम के सीवरेज और वाटर सप्लाई विभाग को दो दिन में लगभग 10 लाख रुपया बकाया बिल की राशि जमा करवाई है। जिन लोगों के अवैध कनेक्शन लगे थे, उन्होंने अपनी कनेक्शन वैध करवा लिए है। डिफॉल्टर हुए लोगों ने भी अपना टैक्स जमा करवा दिया है। यही सिलसिला कल भी जारी रहेगा।

एनओसी लेने वालों के लिए खुला समय दिया हुआ

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि नगर निगम के बड़े मीटिंग हॉल में एक छत के नीचे निगम के सभी विभागीय अधिकारियों को बिठाकर एनओसी जारी की जा रही है।  उन्होंने कहा की एनओसी लेने वालों के लिए खुला समय रखा हुआ है। आज देर शाम तक 628 एनओसी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जब तक एनओसी लेने वाले लोग आते रहे, उनकी प्रक्रिया जारी रखी। उन्होंने बताया कि कल बुधवार को यही सिलसिला जारी रखा जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम द्वारा की गई खरीद और संपत्तियों के रख-रखाव कार्यों से संबंधित डाटा एंट्री के लिए एसेट्समैनेजमेंट एप्लिकेशन को लेकर एडिशनल कमिश्नर ने की बैठक

एडिशनल कमिश्नर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। अमृतसर, 9 जुलाई (राजन): नगर निगम एडिशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *