Breaking News

डंकी रूट पर  युवक की मौत: हार्ट अटैक आया, एजेंट से 36 लाख में की थी डील

विलाप करता हुआ गुरप्रीत सिंह का परिवार।

अमृतसर, 9 फरवरी: अमृतसर में तहसील अजनाला के कस्बा रमदास के एक युवक की अमेरिका जाते समय रास्ते में मौत हो गई।मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अमेरिका जाते समय ग्वाटेमाला के पास उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह छह बहनों का इकलौता भाई था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए डंकी रूट से (अवैध रूप से विदेश जाना) अमेरिका जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह तीन महीने पहले एक एजेंट के माध्यम से अमेरिका के लिए निकला था। रास्ते में ग्वाटेमाला के पास उसे दिल का दौरा पड़ा, जिससे
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत के साथ यात्रा कर रहे युवक ने उसके परिजनों को फोन पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी।

पहले वर्क परमिट पर इंग्लैंड गया था गुरप्रीत

परिवार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह छह साल पहले वर्क
परमिट पर इंग्लैंड गया था, लेकिन वहां से वापस आ गया था। इस बार उसने अमेरिका में बसने का सपना देखा था। गुरप्रीत के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरप्रीत की बहनों और माता-पिता ने भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में मदद की जाए, ताकि वे अपने हाथों से गुरप्रीत का अंतिम संस्कार कर सकें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *