Breaking News

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य 6 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

अमृतसर, 1 मार्च: काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया ऑपरेशन के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से छह .32 बोर की पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  जांच में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से पंजाब में तस्करी करके लाए गए थे। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था।पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश में जुटी पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपी गुरबाज सिंह कुख्यात अपराधी जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर संभावित हमले को टाला; बीकेआई के दो सदस्य हथगोले और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

अमृतसर, 31 अगस्त(राजन)मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *