
अमृतसर, 4 मार्च: सुल्तानविंड क्षेत्र में श्री दरबार साहिब के एक ग्रंथी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित ग्रंथी नरिंदर सिंह ने बताया कि वह सचखंड श्री दरबार साहिब में पाठी.की सेवा करते हैं। रोजाना की तरह वह रात करीब 2 बजे ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान थाना बी डिवीजन के क्षेत्र सुल्तानविंड में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उनकी जेबों की तलाशी ली। इसके बाद उनकी बाइक और मोबाइल फोन
लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News