
अमृतसर, 25 मार्च(राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग के चीफ विजिलेंस ऑफिसर(CVO) राजीव सेखड़ी को पद से हटा दिया गया है। लोकल बॉडी विभाग के विशेष सचिव तेजवीर सिंह द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार मुख्य इंजीनियर( ट्रस्ट) से चीफ विजिलेंस ऑफिसर लगाएंगे राजीव सेखड़ी से तुरंत प्रभाव से कार्य वापस लिया जाता है। यह आदेश तुरंत लागू होंगे। फिलहाल राजीव सेखड़ी को पद से हटाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी को लोकल बॉडी विभाग के सी वी ओ का पद नहीं दिया गया है।
जारी आदेशों की कॉपी।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर