
अमृतसर, 25 मार्च:शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस संबंध में नारायण चौड़ा के बेटे एडवोकेट बलजिंदर सिंह ने जानकारी दी है। गत वर्ष 4 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा के दौरान श्री दरबार साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सेवा निभा रहे सुखबीर सिंह बादल पर पनारायण सिंह चौड़ा ने गोली चला दी थी। इसके बाद उन्हें मौके से काबू कर लिया गया था। 3 महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद नारायण सिंह चौड़ा को आज कोर्ट ने जमानत दे दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News