Breaking News

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र की मंडियो  का किया दौरा

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंडियों का दौरा करते हुए। 

अमृतसर, 20 अप्रैल(राजन):कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र अजनाला की अनाज मंडियों का अचानक दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अनाज मंडियों में किसानों द्वारा लाए गए गेहूं के कट्टों की नमी की भी जांच की तथा खरीद प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसान, मजदूर या आढ़ती किसी को भी मंडियों में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई सूखी फसल की सरकारी नीलामी 24 घंटे के अंदर-अंदर करवाई जाए, सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए माल का भुगतान 48 घंटे के अंदर-अंदर किया जाए तथा खरीदी गई फसल का उठान 72 घंटे के अंदर किया जाए, जिस पर अमल किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंडियों का दौरा करते हुए। 

इस वर्ष की बंपर फसल के लिए किसानों को दी बधाई

  कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस वर्ष की बंपर फसल के लिए किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक मंडियों में जो गेहूं आया है, उससे बहुत अच्छे मौसम की उम्मीद है। धालीवाल ने आज अजनाला, चमियारी, आवान और सुधार की अनाज मंडियों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने मंडियों में किसानों व मजदूरों के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं व सफाई व्यवस्था की विशेष रूप से समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि अजनाला की अनाज मंडी, जो शहर के बिल्कुल साथ लगती है, को कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने अपने प्रयासों से बहुत अच्छे ढंग से विकसित किया है। इस अनाज मंडी का उपयोग वर्ष के लगभग चार महीनों तक फसलों की खरीद-फरोख्त के लिए किया जाता है, तथा शेष आठ महीनों में स्थानीय लोग बाजार में घूमने, बच्चों के खेलने तथा सर्दियों में धूप में बैठने का आनंद लेते हैं।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मंडियों का दौरा करते हुए। 

यह अधिकारी भी रहे मौजूद

  इस अवसर पर खुशपाल सिंह धालीवाल, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह, ओएसडी गर्जंट सिंह सोही, मार्केट कमेटी अजनाला के चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू चेतनपुरा, मार्केट कमेटी सचिव नवदीप कौर, आढ़ती यूनियन अजनाला के प्रधान सतबीर सिंह संधू, नगर पंचायत अजनाला के प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लो, आम आदमी पार्टी शहरी अजनाला के प्रधान अमित औल, मंडी सुपरवाइजर काबल सिंह संधू, अकाउंटेंट संदीप सिंह रियार, ब्लॉक प्रधान हरमनजीत सिंह नंगल, सरपंच इकबाल सिंह रियार, आढ़ती सुखबीर सिंह रियार, करमजीत सिंह गोल्डी रियार, आढ़ती हरपाल सिंह मन्नन, आढ़ती हरजीत सिंह अलीवाल और अन्य गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *