Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विकास कार्यों की लगाई झड़ी : बाजार,गालियां बनाने और नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

विधायक डॉ अजय गुप्ता विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए।

अमृतसर, 28 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए बाजार, गालियां और एक नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि  शास्त्री मार्केट के व्यापारियों की मांग थी कि मार्केट के बाजार पिछले लंबे अरसे से किसी ने नहीं बनवाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सफाई अभियान दौरान व्यापारियों ने कहा कि बाजार टूटे होने से व्यापारियों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। व्यापारियों की मांग को पूरा करते हुए आज इन बाजारों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कटरा बगिया क्षेत्र के बाजार और गालियां बनवाने का किया उद्घाटन

विधायक डॉ अजय गुप्ता विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज जलफ़ा देवी कटरा बगिया क्षेत्र के बाजार और गालियां बनवाने का भी कार्य शुरू किया गया।विधायक गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों द्वारा मांग की गई थी कि उनकी गलियां टूटी पड़ी है जिससे लोगों को परेशानियां आ रही है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र वासियों की मांग को पूरा करते हुए गलियां बनवाने के कार्य को शुरू करवा दिया गया है। गलियां बनवाने के कार्य को तेजी से करवा कर आने वाले दिनों में पूरा करवा दिया जाएगा।

कटरा दूलो क्षेत्र में नया ट्यूबवेल शुरू करवाया

विधायक गुप्ता द्वारा कटरा दूलो क्षेत्र में नया ट्यूबवेल शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कमी होने से भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। अब नया ट्यूबवेल शुरू होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रतिदिन विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस जिस क्षेत्र में पीने के पानी की दिक्कत आ रही है, वहां वहां पर नए ट्यूबवेल शुरू करवाए जा रहे हैं। सड़के और गालियां बनाने के कार्य भी तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर युद्ध नशो के विरुद्ध, शिक्षा क्रांति और सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल भी निकाला जा रहा है। इस अवसर पर विशाल गिल, रामकुमार, मनदीप सिंह मोंगा, दीपक चड्ढा, रविंद्र डावर, विश्व भट्टी, रिशी कपूर, सुरजीत सिंह, मोनिका, रजनी, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी और पुड्डा के अधिकारियों ने 4 अवैध  कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई

अमृतसर, 13 जून(राजन): अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी और पुड्डा के टाउन  प्लानिंग रेगुलेटरी विंग द्वारा बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *