Breaking News

निगम एडिशनल कमिश्नर ने की पिमसिप प्रोजेक्ट की समीक्षा: निगम की कार्यप्रणाली का होगा डीजिटलकरण

एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। 

अमृतसर,29 मई(राजन): नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिहं द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की गई। ज्ञात हो की नगर निगम द्वारा विश्व बैंक और ऐ. आई. आई. बी के सहयोग से पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (पिमसिप) चलाया जा रहा है। इसी प्रजोक्ट के अधीन अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम (ए.बी.डब्लयू.एस.एस) प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत आने वाले समय में अपर बारी दोआब नहर के पानी को साफ करके घर-घर स्पलाई किया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ़ इंजीनियर) द्वारा एडिशनल कमिश्नर को प्रोजेक्ट की अबतक की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ओपरेशन सिंदूर की वजह से प्रवासी मजदूर वापिस अपने घरों पर चले गए हैं। जिसकी वजह से काम की गति काफी धीरे हो गई है।

जल्द से जल्द मजदूरों की संख्या को बढ़ाए

एडिशनल कमिश्नर ने बैठक में मौजूद लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल पटेल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा काम को पूरा करने की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द मजदूरों की संख्या को बढ़ाए तथा साथ ही निमार्ण मशीनरी व अन्य जरूरी संसाधनों को भी बढ़ाऐ ताकि काम को निर्धारित.समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा की कंपनी द्वारा शहर में कहीं भी निमार्ण कार्य करने के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

नगर निगम की सेवाओं का डीजिटलकरण किया जा रहा

वहीं पिमसिप प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत आने वाले समय में नगर निगम की सेवाओं का डीजिटलकरण किया जा रहा है ताकि लोगों को आसानी और समय पर में सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में निगम के रिकार्ड को डीजिटल किया जा रह है, जिसके टेंडर पर काम चल रहा है। इस मौके पर  राजेंद्र शर्मा,अश्वनी शर्मा सीनियर कंसट्रक्शन मैनेजर, शिव कुमार सोनी, रणजीत सिहं एं. डी. ओ, जितेंद्र वांसिल सी.एफ.ओ, विश्वजीत जे. ई, मनमीत आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *