Breaking News

भगतावाला कूड़े के डंप की बायोरेमीडिएशन और डिस्पोजल ऑफ लेगसी वेस्ट करवाने का ई टेंडर फिलहाल रद्द:  दोबारा लगेगा टेंडर

भगतावाला कूड़े के डंप पर लगे कूड़े के पहाड़ का दृश्य।

अमृतसर, 29 मई (राजन) : नगर निगम द्वारा भगतावाला कूड़े के डंप की बायोरेमीडिएशन और डिस्पोजल ऑफ़ लेगसी वेस्ट करवाने के लिए ई टेंडर जारी किया हुआ था। इस ई टेंडर की नगर निगम द्वारा टेक्निकल बिड खोल कर वेरिफिकेशन की जा रही थी। डंप पर बायोरेमीडिएशन और डिस्पोजल ऑफ़ लेगसी वेस्ट करवाने के लिए 5 पार्टियों टेंडर भरा है। नगर निगम द्वारा भगतावाला डंप पर 11 लाख टन कूड़े की बायोरेमीडिएशन और डिस्पोजल ऑफ लेगसी वेस्ट करवाने के लिए 46.34 करोड़ रुपए की लागत रखी हुई है। फिलहाल इस टेंडर को रद्द करके दोबारा लगाया जा रहा है।

टेंडर की  ईएमडी आरटीजीएस और ऑनलाइन लेनी थी

नगर निगम द्वारा 46.34 करोड़ रुपए की टेंडर की ईएमडी आरटीजीएस और ऑनलाइन भुगतान लेना होता है। नगर निगम के  स्टैंडर्ड बिड डॉक्यूमेंट(SBD) ऐसा ही प्रबाधान है। इस टेंडर में नगर निगम द्वारा जिन पांच पार्टियों ने टेंडर भरे थे। उसमें पार्टियों की टेंडर की कुल राशि की 2% ईएमडी बैंक गारंटी के रूप में ले ली। निगम की टेंडर कमेटी द्वारा टेक्निकल बिड खोलकर एक पार्टी को डिसक्वालीफाई और चार पार्टियों को क्वालीफाई करने की प्रक्रिया चल रही थी। किसी बीच ईएमडी ऑनलाइन ना होने का पता चलने पर लोकल बॉडी विभाग द्वारा रीटेंडर करने के लिए नगर निगम कमिश्नर को आदेश जारी कर दिए। वैसे तो नगर निगम कमिश्नर को पहले से पता था कि स्टैंडर्ड बिड डॉक्यूमेंट(SBD) और नगर निगम में किसी भी तरह के ई टेंडर की ईएमडी आरटीजीएस और ऑनलाइन लेनी होती है।

नगर निगम के और भी ईटेंडर हुए रद्द

नगर निगम अमृतसर द्वारा शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक  स्थलों की साफ सफाई के लिए 6 करोड़ रुपए से अधिक का टेंडर लगाया हुआ था। इसके अलावा नगर निगम द्वारा सीवरेज सफाई के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगभग 11 करोड़ रुपयो का ई टेंडर लगाया हुआ था। इस ई टेंडर को लगाने से पहले पंजाब सरकार के लोकल बाड़ी विभाग की चीफ इंजीनियर की कमेटी से भी मंजूरी ली गई थी। इन दोनों टेंडरों की ईएमडी ऑनलाइन ही थी। नगर निगम के इन दोनों टेंडरों को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम की ऑटो वर्कशॉप और डॉग स्टेरलाइजेशन को लेकर हो रही कथित गड़बड़ियों की निगम कमिश्नर ने जांच करने के दिए आदेश

नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख की फाइल फोटो।  अमृतसर, 12 जून (राजन): नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *