Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगाए गए टेंडर की 7 दिन की तारीख बढ़ाई गई

अमृतसर,24 जून (राजन): नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर ई टेंडर लगाए हुए हैं। निगम द्वारा शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास सफाई के लिए  6.98 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर लगाए गए थे। इस टेंडर को 23 जून को खोला जाना था। इसके अलावा शहर की 41 वार्डों की सफाई व्यवस्था के लिए 310 करोड़ रुपए की लागत का टेंडर लगाया गया था। इस टेंडर के अनुसार शहर की 41 वार्ड  में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन, कलेक्शन, प्रोसेसिंग और डिस्पोजल किया जाना है। इस टेंडर को 24 जून को खोल जाना था। तकनीकी कॉ  कारणो और बढ़िया कंपटीशन मिले, इन दोनों टेंडर का कॉरिजेंडम जारी करके इन दोनों टेंडरों की 7 दिन की अवधि बढ़ा दी गई है।इसके अलावा नगर निगम द्वारा शहर की 44 वार्ड के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन, कलेक्शन, प्रोसेसिंग और डिस्पोजल का टेंडर लगाया हुआ है, जो 27 जून को खोला जाना है। इसके साथ साथ भगतावाला कूड़े के डंप की लगभग 46 करोड़ रुपयो की लागत से बायोरेमेडीएशन और डिस्पोजल का लेगसी वेस्ट का टेंडर 4 जुलाई को खोला जाना है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के चारों टेंडर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *