
अमृतसर, 12 सितंबर:पेशी भुगतने पहुंचे पति से अदालत के बाहर मिलने पहुंची दलजीत कौर निवासी गुरु नानकपुरा ने महिला पुलिस कर्मी पर हमला कर दिया। डकैती और धोखाधड़ी के मामले में जेल से जमानत पर छूटी उक्त आरोपी महिला ने हैड कॉन्स्टेबल महिला को पहले गिरेबान से पकड़ा।इस बीच उसने गाली-गलौज भी की। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी, वकील और परिवार के सदस्य उसे छुड़ाने में लगे रहे। बावजूद आरोपी महिला पुलिस कर्मी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार दलजीत कौर अपने पति से मिलने अदालत के बाहर पहुंची थी। उसे पता चला कि उसके पति को पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के भीतर ले जा चुकी है। दलजीत भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचने का प्रयास करने लगी। अदालत परिसर को जाने वाले रास्ते के मुख्य द्वार पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को संदेह हुआ तो उसने दलजीत कौर को रोक लिया।इस पर दलजीत और महिला पुलिस कर्मी में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि दलजीत ने महिला एचसी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर हमला भी कर दिया। मौके पर मौजूद वकील, पुलिस कर्मियों और आरोपित के साथ पहुंचे परिवार के सदस्यों ने झगड़ा छुड़ाने का प्रयास किया।
दलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह महिला कर्मी को छुड़ाया गया।अन्य दो कर्मी उसे लेकर जाने लगे तो महिला ने उस पर लात घूंसों से हमला कर दिया। पुलिस ने दलजीत कौर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी हथियार के पर डकैती और गबन के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है। महिला जमानत पर छूटी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News