
अमृतसर, 13 सितंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों और कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त महीने का वेतन न मिलने पर रोष पाया जा रहा है। निगम की सफाई मजदूर यूनियन की प्रधान विनोद बिट्टा, महासचिव सुरेंद्र टोना ने कहा कि कर्मचारियों को पहले 10 तारीख तक वेतन मिल जाता था। उन्होंने कहा जुलाई और अगस्त का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सितंबर के भी 13 दिन बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने पर और यूनियन की और समस्या को लेकर नगर निगम अमृतसर कमिश्नर के नाम का ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह को सोपा गया है। उन्होंने कहा कि अगर 15 सितंबर तक कर्मचारियों को वेतन न मिला तो उनकी यूनियन 17 सितंबर से हड़ताल पर चली जाएगी।
जीएसटी ना आने पर वेतन नहीं दे पा रही नगर निगम
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम को प्रति महीने जीएसटी की एवज में लगभग 18 करोड़ रूपया मिलता है। जीएसटी की राशि आने पर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन जारी कर देता है। उन्होंने कहा कि निगम को पिछले दो महीनो से जीएसटी की राशि नहीं मिली है। जिस कारण निगम इस बार वेतन नहीं दे पा रही। जीएसटी की राशि आने पर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन दे देगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News