Breaking News

नगर निगम ने शुरू की  ई-चालान सेवा :  प्रवर्तन और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा

ई-चालान सेवा जारी करते हुए नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी।

अमृतसर, 30 अप्रैल(राजन):नगर निगम अमृतसर ने पंजाब सरकार के एम-सेवा पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन ई-चालान सेवा शुरू की है।निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने  सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए डिजिटल समाधानों को अपनाएं।

इस के तहत निगम स्वास्थ्य विभाग के सैनिटरी इंस्पेक्टर कचरा फैलाना,निर्माण एवं विध्वंस कचरे का अनुचित निपटान,सिंगल यूज प्लास्टिक  का उपयोग और  कचरा जलाना पर मौके पर ही ई-चालान जारी कर सकेंगे

ई-चालान मॉड्यूल को नगर निगम की आईटी सेल द्वारा लागू किया गया है और इसे पीएमआईडीसी द्वारा विकसित किया गया है, जिससे प्रक्रिया को सरल और जवाबदेह बनाया गया है। निगम कमिश्नर ने बताया कि यह डिजिटल पहल मैनुअल प्रक्रियाओं की कमियों को समाप्त कर पारदर्शिता बढ़ाएगी।

इस नई प्रणाली के तहत मौके पर ही चालान जारी करने और भुगतान लेने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अतिरिक्त, उल्लंघनकर्ता को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी, जिसमें mSeva पोर्टल का लिंक होगा, जहां वे अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने दोहराया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली को सभी जोनों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई जाए।

इस अवसर पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, आईटी मैनेजर सनी गुप्ता, सिस्टम एनालिस्ट हरमीत सिंह, सीएसओ जे.पी. बब्बर, सीएसआई विजय गिल, सरबजीत सिंह, अनिल डोगरा, एमआईएस विशाल हांडा, एसआई अमरीक सिंह, संजीव अरोड़ा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025 का नोटिफिकेशन लिया वापस : बिल्डिंग कंपाउंड और नए नक्शे मंजूर करवाने वाले लोगों की आश टूटी

अमृतसर,27 अप्रैल: पंजाब सरकार द्वारा 15 दिसंबर 2025 को पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स का नोटिफिकेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *