Breaking News

पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर ₹1000 तक महंगा :इंडेन ने ₹993 बढ़ाए

अमृतसर, 1 मई :पंजाब में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जालंधर स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए। इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 रुपए का हो गया है, जो पहले 2078.50 रुपए में मिलता था।

बता दें कि कॉमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट। सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है।

अमृतसर में अब ये होंगे सिलेंडर के दाम

अमृतसर में भी एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट किए गए हैं। इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट लिस्ट के अनुसार, 14.2 किलो वाला घरेलू उपयोग वाला गैस सिलेंडर 954 रुपए, 5 किलो 354.50 रुपए में मिल रहा है। वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 3178.50 रुपए, 47.5 किलो का 7941 रुपए और 19 किलो नैनो कट का 3332 रुपए में उपलब्ध है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसरी कुलचे को जी.आई. टैग दिलाने के लिए समन्वय समिति के गठन संबंधी 19 जून को होगी अहम बैठक

अमृतसर, 17 जून: पंजाब सरकार के फूड प्रोसेसिंग विभाग द्वारा अमृतसरी कुलचे को भौगोलिक संकेतक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *