Breaking News

“फायर सेफ्टी वीक” के तहत फायर ब्रिगेड विभाग ने ट्रिलियम मॉल में किया मॉक ड्रिल, मेयर व निगम कमिश्नर ने मॉक ड्रिल को सहराया, कहां ड्रिल को सफलतापूर्वक अंजाम दिया

अमृतसर,16 अप्रैल(राजन): फायर सेफ्टी वीक” के तहत नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा पुरानी ट्रिलियम मॉल जिसे अब वर्चुअल रिटेल नाम दिया गया, वहां पर मेयर करमजीत सिंह रिंटू, कमिश्नर कोमल मित्तल, एडिशनल कमिश्नर संदीप ऋषि  की मौजूदगी में विभाग के एडीएफओ लवप्रीत की अध्यक्षता में फायर मार्क ड्रिल को अंजाम दिया गया।

मौके पर आगजनी का सीन बना कर फायर ब्रिगेड विभाग की टीम द्वारा आग पर पहले काबू कर फिर रेस्क्यू टीम द्वारा माल में अनाउंसमेंट करके माल खाली करवा कामयाब फायर मॉक ड्रिल की गई।


मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि जान की परवाह ना करते हुए फायर ब्रिगेड विभाग लोगों की जानमाल की रक्षा करता है। उन्होंने आगजनी पर काबू पाने वक्त शहीद हुए फायरमैन ओ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारा फायर ब्रिगेड विभाग पूरी मुस्तैदी से शहर की सेवा में जुटा हुआ है।

कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि फायर मॉक ड्रिल कामयाब रही। मार्क ड्रिल करते वक्त मॉल्स में उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए सहयोग पर उन्होंने धन्यवाद किया। एडीएफ ओ लवप्रीत सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान फायर सीन तथा रेस्क्यू विभाग को मिले स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक उपकरणों से अंजाम दिया गया।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *